Tech Mahindra December Quarter Result: आईटी कंपनी टेक महिंद्रा का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 92 प्रतिशत बढ़कर 983.2 करोड़ रुपये हो गया। शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के मुताबिक, एक साल पहले कंपनी का शुद्ध मुनाफा 510.4 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 1.4 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 13285.6 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर 2023 तिमाही में यह 13101.3 करोड़ रुपये था।
