Get App

Titan Q3 Result : दिसंबर तिमाही में 10% घटा मुनाफा, 904 करोड़ रुपये पर आया

दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 9.96 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 904 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं, कंपनी का कुल राजस्व 11,698 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 10,094 करोड़ रुपये से 15.89 प्रतिशत अधिक है।

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 4:21 PM
Titan Q3 Result : दिसंबर तिमाही में 10% घटा मुनाफा, 904 करोड़ रुपये पर आया
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) ने आज 2 फरवरी को वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Titan Q3 Result : टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) ने आज 2 फरवरी को वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 9.96 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 904 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1004 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। Titan ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल राजस्व 11,698 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 10,094 करोड़ रुपये से 15.89 प्रतिशत अधिक है।

अनुमान से कमजोर रहे नतीजे

टाइटन के नतीजे दिसंबर तिमाही में अनुमान से कमजोर रहे हैं। मनीकंट्रोल के पांच ब्रोकरेजों ने टाइटन को दिसंबर तिमाही में 985 करोड़ रुपये के पोस्ट-टैक्स प्रॉफिट का अनुमान लगाया था। वहीं, कंपनी को तीसरी तिमाही में 10,656 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का अनुमान लगाया गया था। कंपनी ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान हेल्दी कंज्यूमर डिमांड के चलते इसी अवधि में उसका भारत का कारोबार 9 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने कहा कि ब्रांड और डिजिटल क्षमताओं में निवेश करना जारी रहेगा और प्रतिस्पर्धी ऑफर्स और कीमतों के माध्यम से बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास किया। कंपनी का EBIT मार्जिन 13 प्रतिशत बढ़कर 1,236 करोड़ रुपये रहा।

न्यू जर्सी, यूएसए में कंपनी ने खोला स्टोर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें