Get App

Titan Q1 results: अनुमान से कम रहा कंपनी का मुनाफा, नेट प्रॉफिट में 4.3% की गिरावट

जून तिमाही में टाइटन कंपनी लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.3 पर्सेंट की गिरावट के साथ 756 करोड़ रुपये रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी को 790 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 2.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। पिछली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 736 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2023 पर 7:09 PM
Titan Q1 results:  अनुमान से कम रहा कंपनी का मुनाफा, नेट प्रॉफिट में 4.3% की गिरावट
जून तिमाही में कंपनी के ज्वैलरी बिजनेस की परफॉर्मंस सबसे बेहतर रही।

जून तिमाही में टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Limited) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.3 पर्सेंट की गिरावट के साथ 756 करोड़ रुपये रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी को 790 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 2.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। पिछली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 736 करोड़ रुपये था।

संबंधित अवधि में कंपनी का कंसॉलिटेडेट रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.97 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 11,897 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 9,443 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 14.83 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 10,360 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) सी के वेंकटरमन ने बताया, 'हमारे लिए इस साल की शुरुआत अच्छी रही और तकरीबन सभी बिजनेस सेगमेंट में रेवेन्यू ग्रोथ डबल डिजिट में रही। ज्वैलरी बिजनेस की परफॉर्मंस सबसे बेहतर रही और इसकी रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 19 पर्सेंट रही।' संबंधित अवधि के दौरान भारत में कंपनी के बिजनेस में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। अक्षय तृतीया के दौरान मांग में बढ़ोतरी और गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम की वजह से कंपनी ने यह बढ़ोतरी हासिल की।

कंपनी का रेवेन्यू अनुमानों के मुताबिक रहा, लेकिन नेट प्रॉफिट अनुमान से कम रहा। ब्रोकरेज फर्मों के पोल में टाइटन का रेवेन्यू 10,723 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 923.2 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें