Get App

TV18 Q4 Results : रेवेन्यू 66% बढ़कर 2330 करोड़ रुपये पर, न्यूज सेगमेंट ने किया मजबूत प्रदर्शन

TV18 Q4 Results : तिमाही के दौरान, एंटरटेनमेंट सेगमेंट ने भी बेहतर नतीजे दर्ज किए। कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में एक साल पहले की तुलना में करीब 80 फीसदी की वृद्धि हुई। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से स्पोर्ट्स और मूवी सेगमेंट के शानदार प्रदर्शन के चलते देखने को मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 11:00 PM
TV18 Q4 Results : रेवेन्यू 66% बढ़कर 2330 करोड़ रुपये पर, न्यूज सेगमेंट ने किया मजबूत प्रदर्शन
TV18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड ने FY24 की चौथी तिमाही के लिए अपनी वित्तीय रिपोर्ट जारी की है।

TV18 Q4 Results : भारत की लीडिंग मीडिया कंपनियों में से एक TV18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड ने FY24 की चौथी तिमाही के लिए अपनी वित्तीय रिपोर्ट जारी की है। इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 66 फीसदी बढ़कर 2,330 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,406 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में न्यूज सेगमेंट ने 28% की मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है। एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में बढ़ोतरी के चलते यह उछाल देखने को मिला है।

Q4 में कैसा रहा TV18 का प्रदर्शन

तिमाही के दौरान, एंटरटेनमेंट सेगमेंट ने भी बेहतर नतीजे दर्ज किए। कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में एक साल पहले की तुलना में करीब 80 फीसदी की वृद्धि हुई। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से स्पोर्ट्स और मूवी सेगमेंट के शानदार प्रदर्शन के चलते देखने को मिला है। हालांकि, एंटरटेनमेंट सेगमेंट EBITDA खेल और डिजिटल सेगमेंट्स के ऑपरेटिंग लॉस से प्रभावित हुआ।

TV18 के न्यूज नेटवर्क ने प्रमुख बाजारों में अपनी लीडरशिप बनाए रखी। कंपनी ने इंडस्ट्री लीडिंग रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज किया है। 10.9% की ऑल इंडिया व्यूअरशिप शेयर के साथ नेटवर्क ने मीडिया में अपना दबदबा बरकरार रखा। कंपनी खास तौर पर आगामी चुनाव सीजन में अपनी मजबूत ऑपरेटिंग पोजिशन का लाभ उठाने के लिए तैयार है। इसके अलावा, TV18 ने देश में सबसे ज्यादा पहुंच वाले टीवी समाचार नेटवर्क के रूप में अपना दबदबा कायम रखा और हर हफ्ते लगभग 17.5 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें