TVS Motor Q1 Results: टीवीएस मोटर कंपनी ने आज 6 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 23 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 577 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 468 करोड़ रुपये था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 0.75 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 2474.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.17 लाख करोड़ रुपये है।
