वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के नेट प्रॉफिट में अनुमान से ज्यादा की गिरावट रही। इस दौरान कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 36 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली। मॉनसून और प्रोजेक्ट्स में हो रही देरी की वजह से कंपनी के मुनाफे में गिरावट हुई। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट घटकर 820 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,280 करोड़ रुपये था। मनीकंट्रोल के पोल के मुताबिक, संबंधित अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,062 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था।
