Get App

UltraTech Cement Q4 Results: मुनाफा 20% बढ़ा, देगी ₹240 का बंपर डिविडेंड

UltraTech Cement Q4 Results: मार्च 2026 तिमाही में खर्च बढ़कर 21894.18 करोड़ रुपये के हो गए। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 8,165.64 करोड़ रुपये रहा। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 4:21 PM
UltraTech Cement Q4 Results: मुनाफा 20% बढ़ा, देगी ₹240 का बंपर डिविडेंड
डिविडेंड पर UltraTech Cement की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

UltraTech Cement March Quarter Results: आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,982.76 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 2,482.04 करोड़ रुपये से 20 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 25799.47 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 23063.32 करोड़ रुपये था। खर्च बढ़कर 21894.18 करोड़ रुपये के हो गए, जो मार्च 2025 तिमाही में 20,044.49 करोड़ रुपये के थे।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 8,165.64 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 6,039.11 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू 88,511.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025 में यह 75,955.13 करोड़ रुपये था।

UltraTech Cement देगी अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड

अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए शेयरहोल्डर्स को 240 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। यह कंपनी की ओर से घोषित अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड है। रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। रिकॉर्ड डेट तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें