Get App

UPL Q3 Results: मुनाफा 16.1% बढ़कर 1,087 करोड़ रुपए पहुंचा, शेयर करीब 2% भागा

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 13.8 फीसदी की बढ़त के साथ 3,034 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,665 करोड़ रुपए रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2023 पर 4:54 PM
UPL Q3 Results: मुनाफा 16.1% बढ़कर 1,087  करोड़ रुपए पहुंचा, शेयर करीब 2% भागा
कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 23.6 फीसदी से घटकर 21.1 फीसदी पर रहा है।

UPL Q3 Results: यूपीएल (UPL) ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16.1 फीसदी की बढ़त के साथ 1,087 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 936 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 1,066 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में यूपीएल की आय सालाना आधार पर 21.1 फीसदी की बढ़त के साथ 13,679 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 11,297 करोड़ रुपए पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 13,145 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था।

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 13.8 फीसदी की बढ़त के साथ 3,034 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,665 करोड़ रुपए रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,904 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।

इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 23.6 फीसदी से घटकर 21.1 फीसदी पर रहा है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 21.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें