Get App

Vodafone Idea Q1 results: जून तिमाही में कम हुआ घाटा, ARPU में 4.5% की वृद्धि

Vodafone Idea June Quarter Results: कंपनी ने इस अवधि में 6,432 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 7840 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में 1.3 फीसदी की गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 7:27 PM
Vodafone Idea Q1 results: जून तिमाही में कम हुआ घाटा, ARPU में 4.5% की वृद्धि
कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने आज 12 अगस्त को वित्त वर्ष 2024-2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Vodafone Idea Q1: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने आज 12 अगस्त को वित्त वर्ष 2024-2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का घाटा कम हुआ है। कंपनी ने इस अवधि में 6,432 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 7840 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस बीच वोडा-आइ़डिया के शेयरों में आज 0.50 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक NSE पर 16.02 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

जून तिमाही में Vodafone Idea का रेवेन्यू 1.3% घटा

जून तिमाही के दौरान वोडा-आइडिया का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.3 फीसदी घटकर 10508.3 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 10655.5 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी ARPU 146 रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 139 रुपये से 4.5 प्रतिशत अधिक है।

तिमाही के दौरान कंपनी के 4G ग्राहकों की संख्या बढ़कर 12.67 करोड़ हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में यह 12.29 करोड़ थी। दूरसंचार कंपनी का तिमाही EBITDA सालाना आधार पर 4.2 फीसदी बढ़कर 2100 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें