Vodafone Idea का शुद्ध घाटा Q3 में बढ़कर 7,990 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू 9.29% बढ़ा

Vodafone Idea Q3 results: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea Ltd) का कंसॉलिडेटेड शुद्ध घाटा मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में बढ़कर 7,990 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 7,234.1 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Feb 14, 2023 पर 11:13 PM
दिसंबर तिमाही के अंत में Vodafone Idea पर कुल कर्ज 2.22 लाख करोड़ रुपये रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Vodafone Idea Q3 results: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea Ltd) का कंसॉलिडेटेड शुद्ध घाटा मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में बढ़कर 7,990 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 7,234.1 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि वोडाफोन आइडिया की कारोबार से आय दिसंबर तिमाही के दौरान 9.29 प्रतिशत बढ़कर 10,620.6 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष पहले इसी तिमाही में 9,717.3 करोड़ रुपये थी।

    कंपनी ने बताया कि 31 दिसंबर को खत्म हुई तीसरी तिमाही में उसका एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर्स (ARPU) सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत बढ़कर 135 रुपये रही। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान टैरिफ में बढ़ोतरी और कई सब्सक्राइबर्स के अनलिमिटेड टैरिफ प्लान की ओर शिफ्ट करने से उसे ARPU बढ़ाने में मदद मिली।

    हालांकि कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या दिसंबर तिमाही में घटकर 22.86 करोड़ पर आ गई, जो एक तिमाही पहले सितंबर 2022 में 23.44 करोड़ थी।


    यह भी पढ़ें- Gautam Adani ने शेयरों में मौजूदा उतार-चढ़ाव को बताया 'अस्थायी', कहा- 'मजबूत गवर्नेंस के दम पर हम हुए सफल'

    वोडाफोन आइडिया पर कुल 2.2 लाख करोड़ का कर्ज

    दिसंबर तिमाही के अंत में कंपनी पर कुल कर्ज 2.22 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें 1.39 लाख करोड़ रुपये का कर्ज स्पेक्ट्रम नीलामी के बकाये से जुड़ा है। जबकि 69,910 करोड़ रुपये का कर्ज एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाये से जुड़ा है। वहीं बैंकों और विभिन्न वित्तीय संस्थानों का कंपनी पर 13,190 करोड़ रुपये बकाया है।

    Vodafone Idea के शेयरों में आज गिरावट

    इस बीच Vodafone Idea का शेयर आज एनसएसई पर 1.27% गिरकर 7.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 7.64% फीसदी की तेजी देखी गई है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 27.23 फीसदी गिरा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।