वेलस्पन एंटरप्राइजेज ने आज 21 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 45.4 फीसदी घट गया है। इस अवधि में कंपनी ने 77.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 142.41 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में आज 4.37 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 468.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप 615.82 करोड़ रुपये पर आ गया है।
