Whirlpool of India Q3 Result- Whirlpool of India के शेयरों में आज 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। दरअसल कंपनी ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 74.2 फीसदी की गिरावट के साथ 10.7 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 41.5 करोड़ रुपए पर रही था।
