Get App

Wipro Q1 Results | मुनाफा सालाना आधार पर 21% घटकर 2,564 करोड़ रुपए रहा, आय 16% बढ़ी

पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 20.93 फीसदी घटकर 2,563.6 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 3,242.6 करोड़ रुपये पर रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2022 पर 4:51 PM
Wipro Q1 Results | मुनाफा सालाना आधार पर 21% घटकर 2,564 करोड़ रुपए रहा, आय 16% बढ़ी
30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की डॉलर आय 2.7 अरब डॉलर रही है। इस अवधि में कंपनी के आईटी सर्विसेस से होने वाली आय 273.55 करोड़ डॉलर रही है।

Wipro Q1 Results: भारत की चार सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक Wipro Limited (Wipro) ने आज 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 20.93 फीसदी घटकर 2,563.6 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 3,242.6 करोड़ रुपये पर रहा था।

वहीं तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी के मुनाफे में 16.96 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 15.51 फीसदी बढ़कर 22,001 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 19,045 करोड़ रुपये पर रहा था। कंपनी के आय में तिमाही आधार पर 2.98 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें