Get App

Yes Bank Q3 Result: दिसंबर तिमाही में मुनाफे में 164% का जबरदस्त उछाल, NPA घटा

Yes Bank Q3 Earnings: स्टैंडअलोन बेसिस पर यस बैंक की इनकम दिसंबर 2024 तिमाही में 9341.15 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 8179.45 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,224 करोड़ रुपये पर पहुंच गई

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 25, 2025 पर 4:00 PM
Yes Bank Q3 Result: दिसंबर तिमाही में मुनाफे में 164% का जबरदस्त उछाल, NPA घटा
Yes Bank के शेयर की कीमत शुक्रवार, 24 जनवरी को बीएसई पर 18.25 रुपये पर बंद हुई।

Yes Bank December Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में जबर्दस्त मुनाफा कमाया है। स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 164.5 प्रतिशत उछलकर 612.27 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 231.46 करोड़ रुपये था। स्टैंडअलोन बेसिस पर इनकम दिसंबर 2024 तिमाही में 9341.15 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 8179.45 करोड़ रुपये थी।

Yes Bank की ओर से शेयर बाजारों को बताया गया है कि दिसंबर 2024 तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट एक साल पहले के मुकाबले 24.9 प्रतिशत बढ़कर 1,079 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 864.05 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,224 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन दिसंबर 2024 तिमाही में 2.4 प्रतिशत रहा।

एसेट क्वालिटी कितनी सुधरी

बैंक की एसेट क्वालिटी की बात करें तो ग्रॉस NPA रेशियो दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर घटकर 1.6 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 2.0 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो कम होकर 0.5 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर 2023 तिमाही में 0.9 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें