Zee Q3 Results: जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 92% प्रतिशत घटा, रेवेन्यू सपाट

Zee Entertainment Q3 Results: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड (ZEE Ltd) का कंसॉसिडेडेट नेट प्रॉफिट मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 91.86 फीसदी घटकर 24.32 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने बताया की लागत बढ़ने और इसके ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म में निवेश की वजह से दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा प्रभावित हुआ है

अपडेटेड Feb 13, 2023 पर 11:09 PM
Zee का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 0.1 फीसदी घटकर 2,111 करोड़ रुपये रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Zee Entertainment Q3 Results: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड (ZEE Ltd) का कंसॉसिडेडेट नेट प्रॉफिट मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 91.86 फीसदी घटकर 24.32 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने बताया की लागत बढ़ने और इसके ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म में निवेश की वजह से दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा प्रभावित हुआ है। कंपनी ने सोमवार 13 फरवरी को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसने 298.98 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट बनाया था। इस बीच कंपनी की कारोबार से आमदनी दिसंबर तिमाही में लगभग सपाट रहा और पिछले साल के मुकाबले 0.1 फीसदी घटकर 2,111 करोड़ रुपये रहा।

    कंपनी का एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू भी दिसंबर तिमाही में घटकर 1063 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,261 करोड़ रुपये था।

    कंपनी ने बताया कि जी लर्न (Zee Learn) के इनसॉल्वेंसी केस के लिए प्रावधान और सिटी नेटवर्क्स के लिए रिसिवेबल्स और रिटेंशन प्लान के तहत एक-मुश्त बोनस के ऐलान जैसे कुछ अपवाद आइटमों के चलते दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा घटा है। दिसंबर तिमाही में अपवाद आइटमों की कुल लागत 169 करोड़ रुपये रही।


    यह भी पढ़ें- Adani Group पर हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच कर रहा SEBI, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दी जानकारी

    कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) करीब 27.5 फीसदी घटकर 343.8 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 479 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी घटकर 16.3 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 22.7 फीसदी था।

    इस बीच ZEE का शेयर बीएसई पर आज 3.45% फीसदी गिरकर 218.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसके शेयरों का भाव 4.81% गिरा है। वहीं पिछले एक साल में इसमें करीब 12.40% की गिरावट आई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।