विराट कोहली के इनवेस्टमेंट वाली कंपनी का वैल्यूएशन 3.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

हेल्थ, ट्रैवल और ऑटो इंश्योरेंस उपलब्ध कराने वाली डिजिट इस वर्ष की शुरुआत में यूनिकॉर्न बनी थी

अपडेटेड Jul 03, 2021 पर 9:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

फिनटेक स्टार्टअप Digit का वैल्यूएशन नए फंडिंग राउंड में बढ़कर 3.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। कंपनी मोबाइल ऐप के जरिए इंश्योरेंस कस्टमर्स हासिल करने के लिए कैपिटल जुटा रही है। कंपनी के शुरुआती इनवेस्टर्स में भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली के साथ ही TVS कैपिटल फंड्स शामिल हैं।

कंपनी सिकोइया कैपिटल, मौजूदा इनवेस्टर Faering Capital और अन्यों से 20 करोड़ डॉलर जुटा रही है। देश के तेजी से बढ़ते इंश्योरेंस मार्केट में अन्य स्टार्टअप्स भी फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। एमेजॉन के इनवेस्टमेंट वाली Acko भी इनमें शामिल है।

Digit ने बताया कि फंडिंग के नए राउंड के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल जरूरी हैं। हेल्थ, ट्रैवल और ऑटो इंश्योरेंस उपलब्ध कराने वाली यह कंपनी जनवरी में 1.9 अरब डॉलर की वैल्यू के साथ यूनिकॉर्न बनी थी। इसने अभी तक कुल 44.2 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया है।

कंपनी की शुरुआत 2017 में कामेश गोयल ने की थी। KPMG में काम कर चुके गोयल के पास इंश्योरेंस इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक का अनुभव है।

पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी की सेल्स 44 प्रतिशत बढ़ी थी और यह प्रॉफिट में आई थी।

Digit को कोविड इंश्योरेंस पॉलिसी से अच्छा बिजनेस मिला है। इसे देश के 35 लाख लोगों ने खरीदा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।