साएंटः मुनाफा 31.5% बढ़ा, डॉलर आय 9.5% बढ़ी

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में साएंट का मुनाफा 74 करोड़ रुपये से बढ़कर 97.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 13, 2016 पर 3:33 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में साएंट का मुनाफा 31.5 फीसदी बढ़कर 97.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में साएंट का मुनाफा 74 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में साएंट की कुल आय 9.4 फीसदी बढ़कर 913.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में साएंट की कुल आय 834.9 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में साएंट की डॉलर आय 9.5 फीसदी बढ़कर 13.65 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में साएंट की डॉलर आय 12.47 करोड़ डॉलर रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में साएंट का एबिट 87.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 103.9 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में साएंट का एबिट मार्जिन 10.4 फीसदी से बढ़कर 11.4 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में साएंट की अन्य आय 10.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 19.7 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में साएंट की अमेरिकी कारोबार की आय 60 फीसदी से घटकर 59.1 फीसदी रही है। तिमाही आधार पर साएंट की एशिया पैसिफिक की आय 15.4 फीसदी से बढ़कर 16.9 फीसदी रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में साएंट के यूरोप, पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और भारत की आय 24.6 फीसदी से घटकर 24 फीसदी रही है।

    तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में साएंट का यूटिलाइजेशन 73.5 फीसदी से बढ़कर 78 फीसदी रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में साएंट ने 23 नए ग्राहक अपने साथ जोड़े हैं।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।