Get App

डिश टीवी को 482.8 करोड़ रुपये का मुनाफा

जनवरी-मार्च तिमाही में डिश टीवी का 402.9 करोड़ रुपये का टैक्स रिवर्सल रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2016 पर 1:56 PM
डिश टीवी को 482.8 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में डिश टीवी को 428.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जनवरी-मार्च तिमाही में डिश टीवी का 402.9 करोड़ रुपये का टैक्स रिवर्सल रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डिश टीवी का मुनाफा 35 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में डिश टीवी की आय 9.5 फीसदी बढ़कर 799.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डिश टीवी की आय 730 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में डिश टीवी का एबिटडा 222 करोड़ रुपये से बढ़कर 261 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में डिश टीवी का एबिटडा मार्जिन 29.4 फीसदी से बढ़कर 36.2 फीसदी रहा है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में डिश टीवी की औसतन प्रति ग्राहक आय 172 रुपये से बढ़कर 174 रुपये रही है। जनवरी-मार्च तिमाही में डिश टीवी ने कुल 5.08 लाख ग्राहक अपने साथ जोड़े हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें