Get App

Dolo650 : 350 करोड़ रुपये टर्नओवर तो कैसे बांट सकते हैं 1,000 करोड़? फार्मा कंपनी ने दी सफाई

Dolo650 बनाने वाली कंपनी ने कहा, कोविड से प्रभावित साल में हमारा टर्नओवर 350 करोड़ रुपये रहा। इस टारगेट तक पहुंचने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का खर्च करना किसी कंपनी के लिए असंभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2022 पर 2:42 PM
Dolo650 : 350 करोड़ रुपये टर्नओवर तो कैसे बांट सकते हैं 1,000 करोड़? फार्मा कंपनी ने दी सफाई
Dolo-650 का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने से जुड़े सवाल पर, कंपनी के ईवीपी गोविंदाराजू ने कहा कि माइक्रो लैब्स के टॉप एग्जीक्यूटिव्स इस मसले पर बैठक कर रहे हैं

Dolo650 के लिए डॉक्टरों को 1,000 करोड़ रुपये के फ्रीबीज यानी गिफ्ट बांटने के आरोप लगने के एक दिन बाद बेंगलुरू बेस्ड माइक्रो लैब्स सफाई देने के लिए आगे आई है। कंपनी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

मनीकंट्रोल से विशेष बातचीत में कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जयराज गोविंदाराजू ने कहा कि कंपनी के बारे में बताया जा रहा 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा काफी ज्यादा है।

पूरी तरह निराधार है आरोप

गोविंदाराजू ने कहा, “कोविड के दौरान 650 एमजी की खुराक सुझाने के लिए डॉक्टरों को 1,000 करोड़ रुपये के फ्रीबीज बांटने का आरोप पूरी तरह निराधार और 100 फीसदी गलत है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें