Get App

आयशर मोटर्सः मुनाफा 71.3% बढ़ा, आय 46.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 71.3 फीसदी बढ़कर 334.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2016 पर 2:27 PM
आयशर मोटर्सः मुनाफा 71.3% बढ़ा, आय 46.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 71.5 फीसदी बढ़कर 334.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 195.3 करोड़ रुपये रहा था। आयशर मोटर्स ने 100 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान किया है।

वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में आयशर मोटर्स की आय 46.6 फीसदी बढ़कर 3765 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में आयशर मोटर्स की आय 2568 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आयशर मोटर्स का एबिटडा 366 करोड़ रुपये से बढ़कर 640 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आयशर मोटर्स का एबिटडा मार्जिन 14.3 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें