दिग्गज विमानन कंपनी इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने वरिष्ठ नीति निर्माता अमिताभ कांत को अपने बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
