Get App

स्पंदना स्फूर्ति की फाउंडर पद्मजा रेड्डी ने राजश्री ट्रेकॉम को खरीदा, दोबारा शुरू करेंगी स्मॉल लोन बिजनेस

रेड्डी को इंडियन माइक्रोफाइनेंस सेक्टर का 20 साल से ज्यादा अनुभव है। उन्होंने स्पंदना स्फूर्ति की शुरुआत करने के बाद इसे देश की सबसे बड़ी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों में से एक बना दिया था। उन्होंने नई एनबीएफसी शुरू करने का फैसला तक किया, जब उन्हें स्पंदना स्फूर्ति से इस्तीफा देने को मजबूर कर दिया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2022 पर 12:23 PM
स्पंदना स्फूर्ति की फाउंडर पद्मजा रेड्डी ने राजश्री ट्रेकॉम को खरीदा, दोबारा शुरू करेंगी स्मॉल लोन बिजनेस
कीतर्ना फिनसर्व ने रेड्डी को मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ बनाने के लिए आरबीआई की मंजूरी मागी है। रेड्डी ने कहा कि दो हफ्ते में आरबीआई का एप्रूवल मिल जाने की उम्मीद है।

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल (Spandana Sphoorty) की फाउंडर और इसकी पूर्व प्रमुख पद्मजा रेड्डी (Padmaja Reddy) ने कोलकाता की राजश्री ट्रेकॉम प्राइवेट लिमिटेड (Rajshree Tracom) को खरीद लिया है। राजश्री ट्रेकॉम एक पुरानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। उन्होंने स्मॉल लोन के बिजनेस में लौटने के लिए ऐसा किया है।

इस एनबीएफसी का नाम कीतर्ना फिनसर्व होगा। यह गोल्ड लोन, एमएसएमई लोन और लोन एगेंस्ट प्रॉपर्टी पर फोकस करेगी। मनीकंट्रोल से एक्सक्लूसिव बातचीत में रेड्डी ने कहा कि उन्होंने स्मॉल लोन मार्केट में पैठ बनाने के लिए बड़ी योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें : Adani Power 1 लाख करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अडानी ग्रुप की छठीं कंपनी बनी, ऑल टाइम हाई पर स्टॉक

रेड्डी ने नई कंपनी में 210 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत निवेश किया है। इस कंपनी की बैलेंसशीट 250 करोड़ रुपये की है। रेड्डी ने कहा कि कंपनी के बिजनेस में मुख्यत: गोल्ड लोन शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके विस्तार की महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें