ग्लेनमार्क: मुनाफा 24% बढ़ा, आय 17.9% बढ़ी

पहली तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 24 फीसदी बढ़कर 226.8करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 12, 2016 पर 12:00 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 24 फीसदी बढ़कर 226.8करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 183 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा की आय 17.9 फीसदी बढ़कर 1943 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा की आय 1647.7 करोड़ रुपये रही थी। साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा की अन्य आय 5.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 76 करोड़ रुपये हो गई है।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का एबिटडा 359.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 379 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का एबिटडा मार्जिन 21.8 फीसदी से घटकर 19.5 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा के अमेरिकी कारोबार की आय 561 करोड़ रुपये से बढ़कर 698 करोड़ रुपये रही है। वहीं पहली तिमाही में कंपनी के भारतीय कारोबार में 10.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और ये 513.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में बाकी दुनिया से होने वाले कंपनी के कारोबार की आय 23.3 फीसदी का बढ़त दर्ज करते हुए 194.9 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी के यूरोपियन फार्म्युलेशन की आय 36.5 फीसदी की बढ़त के साथ 149.9 करोड़ रुपये रहा है।

    सालाना आधार पर ग्लेनमार्क फार्मा के लैटिन अमेरिकन कारोबार में 28.8 फीसदी की गिरावट आई है और ये 155.6 करोड़ रुपये के स्तर पर रहा है।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।