Get App

एचआर सर्विसेज फर्म PeopleStrong में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदेगी गोल्डमैन सैक्स की पीई यूनिट

ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स की प्राइवेट इक्विटी यूनिट, एचआर टेक सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी पीपलस्ट्रॉन्ग (PeopleStrong) में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने की तैयारी में है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर यह जानकारी दी है। इस स्टेक का मौजूदा मालिकाना हक मल्टीपल्स पीई (Multiples PE) के पास है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 7:02 PM
एचआर सर्विसेज फर्म PeopleStrong में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदेगी गोल्डमैन सैक्स की पीई यूनिट
गोल्डमैन के प्रस्तावित अधिग्रहण के जरिये पीपलस्ट्रॉन्ग की वैल्यू 1,500 करोड़ रुपये हो सकती है।

ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स की प्राइवेट इक्विटी यूनिट, एचआर टेक सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी पीपलस्ट्रॉन्ग (PeopleStrong) में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने की तैयारी में है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर यह जानकारी दी है। इस स्टेक का मौजूदा मालिकाना हक मल्टीपल्स पीई (Multiples PE) के पास है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित अधिग्रहण की वजह से पीपलस्ट्रॉन्ग (PeopleStrong) की वैल्यू 1,500 करोड़ रुपये होगी। पीपलस्ट्रॉन्ग कंपनियों को पूरे एंप्लॉयी लाइफसाइकल यानी हायर से एग्जिट मसलन ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट, पेरोल, टैलेंट अधिग्रहण और मैनेजमेंट समेत तमाम सेवाएं प्रदान करती है। पीपलस्ट्रॉन्ग का मुख्यालय गुरुग्राम में है और इसका ऑपरेशन भारत, सिंगापुर, थाइलैंड, फिलिपींस, वियतनाम, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मिडिल-ईस्ट में है।

कंपनी एशिया की 500 से भी ज्यादा बड़ी कपनियों को टेक सर्विस मुहैया कराती है और इसमें 20 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं। इसके क्लाइंट लिस्ट में एयरएशिया (AirAsia), सिप्ला (Cipla), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), रेमंड (Raymond), पेटीएम (Paytm) और स्नाइडर इलेक्ट्रिक (Schneider Electric) शामिल हैं।

मल्टीपल्स ने 2017 में ल्यूमिस पार्टनर्स (Lumis Partners) और अन्य शेयरहोल्डर्स से 400 करोड़ रुपये में पीपलस्ट्रॉन्ग में हिस्सेदारी खरीदी थी। एचआर टेक सर्विस में इसकी 84 पर्सेंट हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सा कंपनी के फाउंडर्स और अन्य शुरुआती इनवेस्टर्स के पास है। गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने इस सिलसिले में कुछ भी कहने से मना कर दिया, जबकि मल्टीपल्स पीई को भेजी गई ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें