Get App

ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा 88.5% घटकर 93.5 करोड़ रुपए पर रहा, 10 रुपये प्रति शेयर डिवीडेंड का ऐलान

Grasim Q4 result: ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अधिकृत बयान में कहा गया है कि चौथी तिमाही में कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में केमिकल कारोबार में नरमी और वीएसएफ कारोबार में कमजोरी के वजह से गिरावट देखने को मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 365 करोड़ रुपये से 74 फीसदी घटकर 94 करोड़ रुपये पर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2023 पर 6:43 PM
ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा 88.5% घटकर 93.5 करोड़ रुपए पर रहा, 10 रुपये प्रति शेयर डिवीडेंड का ऐलान
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का EBITDA 753 करोड़ रुपए से घटकर 426 करोड़ रुपए पर रहा है।

Grasim Q4 result: 31 मार्च 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा (Grasim Industries)93.5 करोड़ रुपए पर रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालना आधार पर 88.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि 31 मार्च 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का मुनाफा 814 करोड़ रुपए पर रहा था। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा CNBC-TV18 के 329 करोड़ रुपए के अनुमान से भी काफी कम रहा है।

मुनाफे में इस भारी गिरावट की सबसे बड़ी वजह टैक्स राइट-बैक के चलते हाई बेस इफेक्ट और केमिकल कारोबार की कमाई में आई नरमी रही। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के 406.3 करोड़ रुपये के टैक्स राइट-बैक के मुकाबले वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 41.77 करोड़ रुपये का टैक्स खर्च किया है।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अधिकृत बयान में कहा गया है कि चौथी तिमाही में कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में केमिकल कारोबार में नरमी और वीएसएफ (विस्कोस स्टेपल फाइबर) कारोबार में कमजोरी के वजह से गिरावट देखने को मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 365 करोड़ रुपये से 74 फीसदी घटकर 94 करोड़ रुपये पर रहा है।

आय में सालाना आधार पर 4.2 फीसदी की बढ़त 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें