मार्केट रेगुलेटर सेबी ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को प्रशासनिक चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी मर्चेंट बैंकिंग से जुड़े कुछ नियमों का पालन नहीं करने के मामले में जारी की गई है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मार्केट रेगुलेटर ने बैंक की आंतरिक जांच के बाद यह टिप्पणी की है। एचडीएफसी बैंक का शेयर 12 दिसंबर की 0.21 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,859.25 रुपये पर बंद हुआ। बैंक को प्रशासनिक चेतावनी संबंधी चिट्ठी बैंक की इनवेस्टमेंट बैंकिंग गतिविधियों की निगरानी के दौरान की गई टिप्पणियों से संबंधित थी।
