वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 37.5 फीसदी बढ़कर 1871 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1361 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 37.5 फीसदी बढ़कर 1871 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1361 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचडीएफसी की आय 19.4 फीसदी बढ़कर 8382 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचडीएफसी की आय 7018 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 9 फीसदी बढ़कर 2229.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 2038.5 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी की प्रोविजनिंग 545 करोड़ रुपये से घटकर 340 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 50 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी का इन्वेस्टमेंट की बिक्री पर मुनाफा 23 करोड़ रुपये से बढ़कर 921 करोड़ रुपये रहा है। एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस को बेचकर 921 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल हुआ है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी का टैक्स खर्च 591 करोड़ रुपये से बढ़कर 829 करोड़ रुपये रहा है।
अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी ने 5108 करोड़ रुपये के लोन बेचें हैं, और इसमें से 3296 करोड़ रुपये के लोन एचडीएफसी बैंक को बेचे हैं। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4 फीसदी से घटकर 3.8 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एचडीएफसी का ग्रॉस एनपीए 0.7 फीसदी से बढ़कर 0.75 फीसदी रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।