Get App

Hero MotoCorp ने फिर दाम बढ़ाने का किया ऐलान, 1 दिसंबर से इतनी महंगी हो जाएंगी इसकी बाइक

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर के दाम में अगले महीने से 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 25, 2022 पर 10:59 PM
Hero MotoCorp ने फिर दाम बढ़ाने का किया ऐलान, 1 दिसंबर से इतनी महंगी हो जाएंगी इसकी बाइक
Hero MotoCorp ने इससे पहले सितंबर में भी अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल के दाम बढ़ाए थे

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अगले महीने से अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर के दाम बढ़ाने (Price Hike) का ऐलान किया है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी ने शुक्रवार 25 नवंबर को जारी एक बयान में कहा कि आगामी 1 दिसंबर से उसके मोटरसाइकिल और स्कूटर 1,500 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने बताया कि अलग-अलग मॉडल और बाजार के हिसाब से यह बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। कीमतों मे बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए Hero MotoCorp के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) निरंजन गुप्ता ने कहा, "महंगाई के बढ़ते दवाब के चलते हमारे मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है।"

निरंजन गुप्ता ने आगे कहा कि कंपनी ग्राहकों पर कीमतों में बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए फंडिंग के नए समाधान मुहैया करना जारी रखेगी। उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा हमने अपने सेविंग्स प्रोग्राम में भी तेजी लाई है, जो हमें आगे लागत में किसी बढ़ोतरी के असर को कम करने और मार्जिन को बेहतर करने में मदद मिलेगी।"

Hero MotoCorp को आगे मांग मजबूत रहने की उम्मीद

Hero MotoCorp के सीएफओ ने कहा कि मौजूदा आर्थिक संकेत मांग में बढ़ोतरी के अनुकूल हैं और हम आने वाली तिमाही में इंडस्ट्री की बिक्री बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें