Get App

हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 70.6% बढ़ा, आय 10.5% बढ़ी

चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 70.65 फीसदी बढ़कर 814 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2016 पर 5:58 PM
हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 70.6% बढ़ा, आय 10.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 70.65 फीसदी बढ़कर 814 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 477 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 10.56 फीसदी बढ़कर 7512 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 6794 करोड़ रुपये रही थी।

चौथी तिमाही में सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प का एबिटडा 838.60 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,175.90 करोड़ रुपये हो गया।

चौथी तिमाही में सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प का एबिटडा मार्जिन 12.3 फीसदी से बढ़कर 15.7 फीसदी हो गया।

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का टैक्स खर्च 209.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 348.1 करोड़ रुपये हो गया है। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें