Get App

हिंडाल्को को ₹320.6 करोड़ का मुनाफा

तीसरी तिमाही में हिंडाल्को की स्टैंडअलोन आय 13.8 फीसदी बढ़कर 9915 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2017 पर 2:13 PM
हिंडाल्को को ₹320.6 करोड़ का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को को 320.6 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को को 32.7 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को की स्टैंडअलोन आय 13.8 फीसदी बढ़कर 9915 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को की स्टैंडअलोन आय 8716 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हिंडाल्को का स्टैंडअलोन एबिटडा 675.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1185 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हिंडाल्को का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन 7.7 फीसदी से बढ़कर 11.9 फीसदी रहा है।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का टैक्स खर्च 139 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को को 5.8 करोड़ रुपये का टैक्स क्रेडिट हासिल हुआ था। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हिंडाल्को की अन्य आय 183.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 220 करोड़ रुपये रही है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हिंडाल्को के एल्युमीनियम कारोबार की आय 4529 करोड़ रुपये से बढ़कर 4917 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हिंडाल्को के एल्युमीनियम कारोबार का एबिट 354 करोड़ रुपये से बढ़कर 876 करोड़ रुपये रहा है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हिंडाल्को के कॉपर कारोबार की आय 4190 करोड़ रुपये से बढ़कर 5000 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हिंडाल्को के कॉपर कारोबार का एबिट 352.2 करोड़ रुपये से घटकर 329.5 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें