Get App

होंडा की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी बीआर-वी लॉन्च

होंडा ने आज बीआर-वी लांच करने के साथ ही कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में कदम रख दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2016 पर 4:32 PM
होंडा की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी बीआर-वी लॉन्च

होंडा ने आज बीआर-वी लांच करने के साथ ही कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में कदम रख दिया है। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनो ही वैरिएंट में मिलेगी। पेट्रोल वैरिएंट जहाँ 8.75 लाख रुपये से शुरू हो रहा है वहीं डीजल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 9.9 लाख रुपये रखी गई है। बीआरवी की खास बात ये है कि अपने सेगमेंट की पहली 7- सीटर कार है। डीजल और पेट्रोल दोनो ही वैरिएंट में 1.5 लीटर इंजन हैं।

माइलेज की बात करें तो बीआर-वी का पेट्रोल मैनुअल वर्जन 15.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है तो पेट्रोल ऑटोमैटिक 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। डीजल वैरिएंट की माईलेज 21.1 किमी प्रति लीटर है। पेट्रोल वर्जन में औटोमैटिक सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगी । कार 6 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। बीआर-वी का मुकाबला ह्युंदई  क्रेटा और रेनो की डस्टर से है। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें