Get App

कैसे रहे इन दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे

बाजार में कुछ दिग्गज कंपनियों ने अपने चौथी तिमाही नतीजे पेश किए है, आइए जानते हैं कैसे रहें नतीजे।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2016 पर 6:12 PM
कैसे रहे इन दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे

बाजार में कुछ दिग्गज कंपनियों ने अपने चौथी तिमाही नतीजे पेश किए है, आइए जानते हैं कैसे रहें नतीजे।

गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स का मुनाफा 57.5 फीसदी बढ़कर ƒ31.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स का मुनाफा ƒ20 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स की आय 6.2 फीसदी बढ़कर ƒ652 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स की आय ƒ614 करोड़ रुपये रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 9.8 फीसदी बढ़कर ƒƒ47.17 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 42.96 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की आय 26.4 फीसदी बढ़कर 302.9 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की आय 239.6 करोड़ रुपये रही थी।

चोलामंडलम इंवेस्टमेंट
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट का मुनाफा 42.5 फीसदी बढ़कर ƒƒƒ193.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट का मुनाफा 136.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट की आय 20.9 फीसदी बढ़कर 1,141.2 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट की आय 943.7 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट की ब्याज आय 32.7 फीसदी बढ़कर 605.7 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में चोलामंडलम इंवेस्टमेंट की ब्याज आय 456.3 करोड़ रुपये रही थी।

इंटरग्लोब एविएशन
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 0.34 फीसदी बढ़कर ƒ579 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 577 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन की आय 6.99 फीसदी बढ़कर ƒ4,090.6 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन की आय 3,823.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडा 855.4 रु से घटकर 805 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडा मार्जिन 22.4 फीसदी से घटकर 19.7 फीसदी हो गया है।

आईडीएफसी
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 65.98 फीसदी घटकर ƒƒƒ130.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा ƒ382.2 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें