आईडीबीआई बैंक को 1736 करोड़ रुपये का घाटा

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 8.94 फीसदी से बढ़कर 10.98 फीसदी रहा है।

अपडेटेड May 20, 2016 पर 4:18 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीबीआई बैंक को 1736 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीबीआई बैंक को 546 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 14 फीसदी घटकर 1427.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 1660.3 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 8.94 फीसदी से बढ़कर 10.98 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 4.6 फीसदी से बढ़कर 6.78 फीसदी रहा है।

    रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 19615 करोड़ रुपये से बढ़कर 24875 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रुपये में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 9613 करोड़ रुपये से बढ़कर 14643 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईडीबीआई बैंक की प्रोविजनिंग 3723 करोड़ रुपये से बढ़कर 4450 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में आईडीबीआई बैंक की प्रोविजनिंग 1718 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईडीबीआई बैंक की अन्य आय 578.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1346.2 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीबीआई बैंक को 1119 करोड़ रुपये का टैक्स राइट-बैक मिला है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीबीआई बैंक को टैक्स पर 225 करोड़ रुपये का खर्च करना पड़ा था।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।