India Pesticides IPO:किसी IPO के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम की क्या है अहमियत, दें कितनी तवज्जो

India Pesticides Limited का आईपीओ 23 जून 2021 को खुला था और आज यानी 25 जून तक यह सब्सक्रिब्शन के लिए खुला था

अपडेटेड Jun 25, 2021 पर 7:49 PM
Story continues below Advertisement

 India Pesticides Limited का आईपीओ 23 जून 2021 को खुला था और आज यानी 25 जून को ये बंद हो गया। यह आईपीओ 29 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सब्सक्रिब्शन में बढ़त के साथ ही India Pesticides Limited के आईपीओ का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) भी आज बढ़ता दिखा और इसने सब्सक्रिब्शन के पहले दिन के लगभग 50 फीसदी की गिरावट के बाद आज 50 रुपये का स्तर छू लिया है।

India Pesticides Limited के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 50 रुपये पर नजर आ रहा था जो इसके पिछले दिन के ग्रेमार्केट प्रीमियम से 12 रुपये से ज्यादा है।

बाजार जानकारों का कहना है कि ग्रे मार्केट  शेयर  प्राइस प्रीमियम में इस गिरावट से चिंतित होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि अनऑफिशियल ग्रे मार्केट की तुलना में कंपनी के फंडामेटल ज्यादा अहम होते हैं।

किसी आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम की क्या अहमियत होती है इस पर बात करते हुए  Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर ने कहा कि किसी आईपीओ का GMP कुछ और नहीं बल्कि लिस्टिंग गेन पर की जाने वाली अटकल बाजी होती है। यह कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं होता और इसका कंपनी की वित्तीय स्थिति और फंडामेंटल से कुछ लेना देना नहीं होता। इसलिए जो लोग किसी कंपनी के  इनीशियल ऑफर पर बिडिंग के पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम पर जोर देते हैं उनको सलाह है कि वह पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति और उसके फंडामेटल्स पर नजर डालें।

अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि India Pesticides के आईपीओ की लिस्टिंग अच्छी हो सकती है औऱ इसमें पैसे लगाने वालों को अच्छा लिस्टिंग गेन मिल सकता है क्योंकि कंपनी के फंडामेंटल काफी मजबूत हैं।

इसी तरह अविनाश गोरक्षकर से सहमति जताते हुए UnlistedArena.com के Abhay Doshi ने कहा कि ग्रे मार्केट का प्रीमियम शॉर्ट टर्म सेटिमेंट को व्यक्त करता है जबकि कंपनी के वित्तीय आंकड़े उसके लॉन्ग टर्म फंडामेंटल्स की स्थिति बताते हैं। इसलिए किसी आईपीओ के संबंध में ज्यादा महत्वपूर्ण कंपनी के फाइनेंशियल होते हैं ना कि कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम।


Marwadi Shares and Finance Ltd के सौरभ जोशी का कहना है कि India Pesticides भारत में तेजी से विकास करती एग्रो केमिकल कंपनी है जिसका प्रोडक्ट पोर्टफोलियों काफी डायवर्सिफाइड है। साथ ही इसकी शोध और विकास क्षमता काफी अच्छी है। इसके साथ ही इस आईपीओ का प्राइस ब्रैंड काफी आर्कषक वैल्यूएशन पर रखा गया था। आगे इसमें ग्रोथ की संभावना है।

बता दें कि India Pesticides का आईपीओ का प्राइस 290 -296 रुपये है। यह आईपीओ 23 जून से आज तक यानी 25 जून तक सब्सक्रिब्शन के लिए खुला था। ये आईपीओ 29 गुना भरा है। इस आईपीओ के तहत जारी शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून को होगा जबकि एनएसई और बीएसई दोनों पर इसकी लिस्टिंग 5 जुलाई को होगी।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।