India Pesticides Limited का आईपीओ 23 जून 2021 को खुला था और आज यानी 25 जून को ये बंद हो गया। यह आईपीओ 29 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सब्सक्रिब्शन में बढ़त के साथ ही India Pesticides Limited के आईपीओ का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) भी आज बढ़ता दिखा और इसने सब्सक्रिब्शन के पहले दिन के लगभग 50 फीसदी की गिरावट के बाद आज 50 रुपये का स्तर छू लिया है।