Get App

इंडियन ओवरसीज बैंक को 765 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक को 765 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2016 पर 3:22 PM
इंडियन ओवरसीज बैंक को 765 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक को 765 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईओबी को 551 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईओबी की ब्याज आय 8 फीसदी घटकर 1285.8 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईओबी की ब्याज आय 1398 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईओबी का ग्रॉस एनपीए 20.48 फीसदी से बढ़कर 21.77 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईओबी का नेट एनपीए 13.97 फीसदी से बढ़कर 14.30 फीसदी रहा है।

रुपये में आईओबी के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 33913 करोड़ रुपये से बढ़कर 34724 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईओबी का नेट एनपीए 21321 करोड़ रुपये से घटकर 20765 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईओबी की प्रोविजनिंग 2138 करोड़ रुपये से घटकर 1697.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में आईओबी की प्रोविजनिंग 1557 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें