IndiGo दुनिया की छठी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बन गई है। इंग्लैंड की ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (OAG) ने बताया है कि पैसेंजर की संख्या के लिहाज से इंडिगो मार्च में दुनिया में छठे पायदान पर रही। इंडिगो लो-कॉस्ट एयरलाइन है। इसका मतलब है कि यह कम प्राइस पर हवाई सफर का मौका पैसेंजर्स को देती है।
