Get App

इनपुट क्रेडिट टैक्स से जुड़ी पेनाल्टी के खिलाफ अपील दायर करेगी इंडिगो एयरलाइन

देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने कहा है कि वह इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े सरकार के दो आदेशों को चुनौती देगी। इसके तहत एयरलाइन पर 3,50,299 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। कंपनी पर ओडिशा में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से जुड़ी 1,77,046 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 11:06 PM
इनपुट क्रेडिट टैक्स से जुड़ी पेनाल्टी के खिलाफ अपील दायर करेगी इंडिगो एयरलाइन
एयरलाइन कंपनी केरल में 1,73,253 रुपये की पेनाल्टी का सामना कर रही है।

देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने कहा है कि वह इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े सरकार के दो आदेशों को चुनौती देगी। इसके तहत एयरलाइन पर 3,50,299 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। कंपनी पर ओडिशा में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से जुड़ी 1,77,046 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है।

इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, 'अपीलेट अथॉरिटी ने कंपनी की तरफ से दायर की गई अपील को खारिज कर दिया है और यह मामला वित्त वर्ष 2017-18 के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ा है।'

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इंडिगो इस ऑर्डर को अपीलेट ट्राइब्यूनल में चुनौती देने की तैयारी में है। इसके अलावा, कंपनी केरल में 1,73,253 रुपये की पेनाल्टी का सामना कर रही है। इसके बारे में बताया गया है, 'टैक्स ऑफिसर ने इनपुट टैक्स क्रेडिट को खारिज करते हुए कंपनी से टैक्स की मांग की है।' इस मामले में एयरलाइन का कहना है कि वह सही अपीलेट अथॉरिटी के सामने इस आदेश को चुनौती देने की तैयारी में है।

जून तिमाही में एयरलाइन की इनकम 18.09 फीसदी चढ़कर 20,248.9 करोड़ रुपये रही थी। यह एक साल पहले की समान तिमाही में 17,160.9 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में इंडिगो का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 12 फीसदी गिरकर 2,728.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,090.6 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें