Infosys GST Evasion: इंफोसिस कथित जीएसटी चोरी के मामले कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर विचार कर रही है। टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियम भी कंपनी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई कानून और उदाहरण हैं, जिनके आधार पर इंफोसिस के लिए जीएसटी विभाग के किए सभी दावों को खारिज करना आसान होगा। बता दें कि जीएसटी इटेंलीजेंस के डायरेक्टोरेट जनलर (DGGI) ने बीते 31 जुलाई को इंफोसिस को 32,000 करोड़ के कथित टैक्स चोरी के मामले में एक प्री-शो कॉज नोटिस जारी किया था। यह टैक्स डिमांड नोटिस सभी के लिए हैरान करने वाला था क्योंकि इंफोसिस की गिनती देश की सबसे अच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस वाली कंपनियों में होती है।
