Get App

आइनॉक्स विंड के मुनाफे में 77.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आइनॉक्स विंड का मुनाफा 77.4 फीसदी बढ़कर 209 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2016 पर 2:19 PM
आइनॉक्स विंड के मुनाफे में 77.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आइनॉक्स विंड का मुनाफा 77.4 फीसदी बढ़कर 209 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आइनॉक्स विंड का मुनाफा 117.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आइनॉक्स विंड की आय 96.6 फीसदी बढ़कर 1828.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आइनॉक्स विंड की आय 930 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आइनॉक्स विंड का एबिटडा 170.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 312 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आइनॉक्स विंड का एबिटडा मार्जिन 18.3 फीसदी से घटकर 17.1 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें