Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की अपनी योजनाओं को टाल दिया है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि दरअसल कंपनी अपने ई-स्कूटर बिजनेस पर फोकस करना चाहती है। ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने 2022 में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लॉन्च करने की अपनी योजनाओं को पेश किया था। उन्होंने कहा था कि यह महज 4 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी और इसकी छत पूरी तरह से शीशे की होगी।
