IPO से पहले टेक्नोलॉजी पर ओयो का फोकस, होटल्स के लिए शुरू करेगी सेल्फ साइन-अप सर्विस

होटल मालिक को अपनी प्रॉपर्टी कंपनी के प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कराने में केवल 30 मिनट लगेंगे

अपडेटेड Aug 31, 2021 पर 10:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

हॉस्पिटलैटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों में शामिल Oyo अपना IPO लाने से पहले टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। कंपनी ने सेल्फ साइन-अप सर्विस शुरू की है जिससे होटल्स को ओयो के प्लेटफॉर्म पर केवल 30 मिनटों में अपनी प्रॉपर्टी को लिस्ट कराने की सुविधा मिलेगी।

कोरोना के कारण ओयो के प्लेटफॉर्म पर होटल्स की संख्या में काफी कमी आई हैा और इस सर्विस से इसमें सुधार हो सकता है।

MapmyIndia जल्द ला सकती है IPO, 6,000 करोड़ रुपये का हो सकता है वैल्यूएशन

इस डिवेलपमेंट की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इस सर्विस में होटल  मालिक ओयो की वेबसाइट पर लॉन्ग-टर्म स्टे  के लिए तीन कैटेगरी में से चुन सकता है। होटल की लोकेशन और स्थानीय कॉम्पिटिशन के आधार पर उसे ओयो के साथ जुड़ने पर मिलने वाले अनुमानित रेवेन्यू की जानकारी दी जाएगी।

इस सर्विस में ओयो लगभग 20 प्रतिशत का बेस रेट, सर्विस फीस और GST के अलावा अन्य कॉस्ट ले सकती है। ओयो के पास होटल के सभी कमरों और प्राइसिंग का भी कंट्रोल होगा।

एक सूत्र ने कहा कि होटल को ओयो की साइट के पर आने में 30 मिनट लगेंगे लेकिन ओयो उस प्रॉपर्टी पर अपने साइनेज और ब्रांडिंग लगाने में लगभग दो सप्ताह लेगी। इस दौरान कंपनी जरूरी ड्यू डिलिजेंस करेगी।


कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में टेक्नोलॉजी और ह्युमन रिसोर्सेज पर अपना इनवेस्टमेंट 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया है।

पिछले वर्ष कोरोना की पहली लहर के बाद ओयो ने अपनी टेक्नोलॉजी टीम को इंक्रीमेंट और प्रमोशन के साथ ही वर्ष के लिए पूरा वेरिएबल भी दिया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।