जेट एयरवेज (Jet Airways) के मनोनीत CEO संजीव कपूर (Sanjiv Kapoor) ने पद से इस्तीफा दे दिया है। एविएशन दिग्गज 2022 में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर एयरलाइंस में शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, कपूर का नोटिस पीरियड 30 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। हालांकि, उनके अचानक जाने के पीछे के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। साथ ही कपूर या जालान-कलरॉक कंसोर्टियम की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।