Get App

Jet Airways की किस्मत पर आज होगा फैसला, यह कंपनी बन सकती है जेट एयरवेज की नई मालिक

कर्ज में फंसी एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज के नई मालिक पर आज फैसला हो जाएगा, नए मालिक को चुनने के लिए आज शाम कंपनी के देनदार फाइनल रेजॉल्यूशन प्लान पर वोटिंग करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2020 पर 11:56 AM
Jet Airways की किस्मत पर आज होगा फैसला, यह कंपनी बन सकती है जेट एयरवेज की नई मालिक

कर्ज में फंसी और दिवालिया हो चुकी एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways)  की किस्मत और उसके नई मालिक पर आज फैसला हो जाएगा। जेट एयरवेज के नए मालिक को चुनने के लिए आज शाम कंपनी के देनदार (Lenders) फाइनल रेजॉल्यूशन प्लान यानी दिवालिया घोषित करने की योजना पर फाइनल वोटिंग करेंगे। Jet Airways को खरीदने की बिड जीतने की रेस में लंदन की एसेट मैनेजमेंट कंपनी कालरॉक कैपिटल और यूएई के निवेशक मुरारी लाल जालान की कंसोर्टियम (Kalrock Capital consortium) आगे चल रही है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने CNBC-TV18 को बताया कि कालरॉक कैपिटल कंसोर्टियम ने अपने प्रतिद्वंद्वी हरियाणा की फ्लाइट सिमुलेशन टेक्नीक सेंटर (FSTC) के कंसोर्टियम से ज्याद अच्छी बोली लगाई है।

सूत्रों ने बताया कि कालरॉक कैपिटल कंसोर्टियम (Kalrock Capital consortium) ने जेट एयरवेज के देनदारों को ज्यादा अच्छा रिटर्न देने का ऑफर दिया है। कालरॉक कैपिटल कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज के देनदारों को कुल 886 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने का ऑफर दिया है, जिसमें 380 करोड़ एयरलाइंस के फाइनेंशियल क्रेडिटर्स (financial creditors) को देने और अभी के वैल्यू के आधार पर 391 करोड़ रुपये का नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर ( non-convertible debentures- NCDs) देने का प्रस्ताव शामिल है।

अगर Kalrock Capital consortium को जेट एयरवेज का नया मालिक चुना जाता है तो वह एयरपोर्ट और पार्किंग चार्ज भी चुकाएगी। कालरॉक कैपिटल कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज (JetAirways) और जेट प्रीविलेज प्राइवेट लिमिटेड (Jet Privilege Private Limited -JPPL) के निवेशकों को इक्विटी के बदले इक्विटी देने का ऑफर भी दिया है।

FSTC कंसोर्टियम ने दिया इतने का ऑफर

सूत्रों ने बताया कि जेट एयरवेज के पुराने कर्मचारी संजय मंडाविया (Sanjay Mandavia) की कंपनी फ्लाइट सिमुलेशन टेक्नीक सेंटर (FSTC) के कंसोर्टियम ने जेट एयरेवेज के खरीदने के लिए 770 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। इसके अलावा FSTC consortium ने जेट एयरवेज JPPL के निवेशकों को इक्विटी के बदले इक्विटी देने का ऑफर भी दिया है। FSTC consortium में संजय मंडाविया की कंपनी फ्लाइट सिमुलेशन टेक्नीक सेंटर के सात मुबंई की बिग चार्टर और अबू धाबी की इंपीरियल कैपिटल इंवेस्टमेंट भी शामिल है। इससे पहले Jet Airways ने स्टॉक एक्सजेंच को बताया कि Jet Airways को खरीदने के लिए इन दोनों कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्होंने अपना फाइनल रिजॉल्यूशन प्लान सबमिट किया है। आज शाम इस पर फाइनल वोटिंग होगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें