Get App

जेट एयरवेज के मुनाफे में 23.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 23.4 फीसदी बढ़कर 108.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2016 पर 7:00 PM
जेट एयरवेज के मुनाफे में 23.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 23.4 फीसदी बढ़कर 108.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 87.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 3.1 फीसदी बढ़कर 5420 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 5258 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा 354.8 करोड़ रुपये से घटकर 314.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा मार्जिन 6.7 फीसदी से घटकर 5.8 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज का ईंधन खर्च 1336.6 करोड़ रुपये से 2.2 फीसदी घटकर 1307.4 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें