Karur Vysya Bank Q1: प्राइवेट सेक्टर के बैंक करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 जून 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट में 57 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस अवधि में करूर वैश्य बैंक को 359 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। बैंक को बैड लोन में गिरावट और ब्याज आय में बढ़त का फायदा मिला है। तमिलनाडु स्थित करूर वैश्य बैंक को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 235 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।
