आईएफएल होल्डिंग के शेयर में आज शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी की सब्सिडियरी इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस में ब्रिटिश सरकार के डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टिट्यूशन सीडीसी के हिस्सेदारी खरीदनें की खबर आने के बाद शेयर में खरीदारी दिखी। सीडीसी ग्रुप कंपनी की 15 हिस्सेदारी लगभग 1 हजार करोड़ रुपये में खरीदेगी। इस निवेश का उपयोग कंपनी अपने कारोबार के विस्तार के लिए करेगी।
कैबिनेट के उत्तर प्रदेश में 1980 मेगावाट क्षमता का पॉवर प्लांट लगाने को मंजूरी मिलने के बाद आज नेवेली लिग्नाइट के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। ये पॉवर प्लांट घाटमपुर में लगाया जाएगा। जिसकी लागत 17 हजार 2 सौ 38 करोड़ रुपये है। प्लांट की पहली यूनिट 52 महीने में शुरु होगी। जबकि दूसरी यूनिट 58 महीने और तीसरी यूनिट 64 महीने में शुरू होगी।
वेल्सपन कॉर्प का शेयर आज 8.5 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ। वेल्सपन ने गैस प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका की कंपनी से करार किया है। इसके तहत वेल्सपन को अमेरिका में 274 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछानी है। कंपनी की मौजूदा ऑर्डर बुक 5.5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।
फार्मा कंपनी सुवेन लाइफ के हैदराबाद की पाशामेलारम यूनिट को यूएस एफडीए से ईआईआर रिपोर्ट मिली है। ईआईआर रिपोर्ट का मतलब ये है कि कंपनी के इस प्लांट को मंजूरी मिल गई है। इस यूनिट की जांच 4 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच हुई थी। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 2.5 फीसदी तक चढ़ गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।