मुंबई के कुछ भागों में तथा पूरे महाराष्ट्र में विद्युत वितरण करने वाली सरकारी कंपनी महावितरण को निजी कंपनियों को दिये जाने की संभावना बन रही है। केंद्र सरकार ने इस आशय का निविदा प्रस्ताव भेजा है। महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के अनुसार यदि ऐसा होता है तो महावितरण (MESDCL) की करीब सवा लाख करोड़ रुपये की संपत्ति निजी कंपनियों के हाथों में चली जायेगी।
