महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री पर नोटबंदी का साफ असर देखने को मिला है। नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 22 फीसदी घट गई है। इस साल नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 32,499 यूनिट रही है। वहीं पिछले साल नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 41,590 यूनिट रही थी।
