वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड मुनाफा 28.8 फीसदी बढ़कर 1253 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड मुनाफा 973 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड मुनाफा 28.8 फीसदी बढ़कर 1253 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड मुनाफा 973 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कंसोलिडेटेड आय 15.6 फीसदी बढ़कर 10173 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कंसोलिडेटेड आय 8802 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड एबिटडा 1144.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1468.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 13 फीसदी से बढ़कर 14 फीसदी रहा है।
वहीं वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन मुनाफा 27.1 फीसदी बढ़कर 1164 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन मुनाफा 915.4 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन आय 15.5 फीसदी बढ़कर 11363 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन आय 9834.4 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्टैंडअलोन अन्य आय 484 करोड़ रुपये से बढ़कर 707.5 करोड़ रुपये रही है।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन एबिटडा 1008.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1233 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन (एक्स-एक्साइज) 10.9 फीसदी से बढ़कर 11.6 फीसदी रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।